*
🗣चेहरा व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना होता है। ईश्वर ने हर व्यक्ति को अलग-अलग रूप रंग से संजोया है। ईश्वर की कला का तो कोई तोड़ ही नहीं है। इतने लोग और सब के भिन्न-भिन्न चेहरे।*

*
🗣क्या आप जानते हैं कि किसी व्यक्ति के चेहरे को देखकर आप उसके स्वभाव के विषय में जान सकते हैं? जी, हाँ जिस प्रकार हाथ देखना एक कला है उसी प्रकार चेहरा पढ़ना भी एक तरह की कला ही है। बस इसमें व्यक्ति के हाथ की जगह उसका चेहरा पढ़ा जाता है। चेहरा प कहते हैं।*

*
🗣आजकल प्रायः व्यापार संबंध ऑफिस टेबल में होने के बजाए गोल्फ कोर्स या क्लबों में हो रहे हैं। व्यक्ति एक दूसरे से मिलता है और बड़ी से बड़ी योजनाएं वहीं बन जाती हैं। अगर हम सामने वाले का चेहरा पढ़ना जान जाए, तो सामने वाले की रुचि अनुसार अपनी बातों को सही ढंग से पेश कर सकते हैं। किस व्यक्ति से कहां मिलना है, यह सामने वाले की रूचि और अरुचि अनुसार करें तो हमें उत्तम परिणाम मिलेंगे। फेस रीडिंग एक ऐसी कला है जो आज के समय में हर व्यक्ति को आनी चाहिए। चाहे वह व्यापारी हो या सामाजिक या फिर घर गृहस्थी वाला।*

*
🗣ज़रा सोचिये कि जब एक सेल्समैन ग्राहक के चेहरे को पढ़कर उसकी रुचि व आवश्यकता अनुसार वस्तु पेश करेगा तो इसे दोनों के समय व ऊर्जा की बचत होगी। एक अग्नि तत्व वाले व्यक्ति को महंगी से महंगी चीज भाती है। इसके विपरीत पृथ्वी तत्व वाला व्यक्ति कम दाम मे टिकाऊ वस्तु का चयन करता है।*

*
🗣यदि कोई पिता अपनी बेटी के रिश्ते के लिए जाये और उसे लड़के का चेहरा पढ़ना आ जाए तो अपनी बेटी के लिए सही जीवनसाथी की तलाश आसान हो जाएगी। वह जान पाएगा कि सामने वाला व्यक्ति उसकी पुत्री के लिए उचित है या नहीं। आकाश तत्व वाले व्यक्ति सामाजिक दायित्व को सर्वोपरि रखते हैं। उनके लिए स्वार्थ से बढ़कर परमार्थ सर्वोपरि है। ऐसे में अगर जल तत्व वाली लड़की उसके जीवन में आ जाए तो जीवन कलह से भर जाएगा। जल तत्व वाला व्यक्ति प्रेम का भूखा होता है। उसे हर समय प्रेम व अवधान की आवश्यकता रहती है, जो ना मिलने पर वह अवसाद का शिकार हो जाती है*

*
🗣जैसे प्रकृति पांच तत्वों से निर्मित होती है, ठीक उसी प्रकार मनुष्य पंचतत्वो से बना होता है। हर व्यक्ति में यह पंच तत्व अलग-अलग अनुपात में मौजूद होते हैं। किसी व्यक्ति के चेहरे को देख हम जान सकते हैं कि उसके व्यक्तित्व मे कौन सा तत्व मौजूद है। इसे जानने के बाद हमारी राह आसान हो जाती है। उसके गुण व अवगुण, रुचि व अरुचि का लगभग आंकलन करना संभव हो जाता है।*

*
💎विभिन्न तत्वों के अनुसार व्यक्ति का व्यवहार
💎*


*
👉🏿पृथ्वी तत्व-*

*
🗣पृथ्वी तत्व वाला व्यक्ति सहनशील, धैर्यवान, पारिवारिक व परंपराओं से बंधा होता है। वह बचत करने में व योजना बनाकर कार्य करने में विश्वास रखता है।*
*
👉🏿अग्नि तत्व-*

*

*
🗣अग्नि तत्व वाला व्यक्ति महंगी चीजों से जल्दी प्रभावित हो जाता है। उसे भव्यता, तेज़ रफ्तार, उच्च जीवन स्तर की लालसा रहती है। प्रायः ऐसे व्यक्ति क्रोधी होते हैं। ऐसे व्यक्तियों में नेतृत्व करने की शक्ति भरपूर मात्रा में होती है।*

*
👉🏿वायु तत्व-*

*
🗣वायु तत्व वाले व्यक्ति को विविधता अति प्रिय होती है। वह नयापन, विकास व विस्तार के लिए जगह-जगह जाता है। टिक कर बैठना उसे नापसंद होता है। अच्छे पत्रकार, नेता व सेल्समैन वायु तत्व से भरपूर होते हैं।*

*
👉🏿जल तत्व-*

*
🗣जल तत्व वाले व्यक्ति सौंदर्य प्रिय, भावुक, खुशदिल व मन के मालिक होते हैं। उन्हें बड़ी ही आसानी से प्रेम द्वारा प्रभावित किया जा सकता है। धोखा पाने पर वह जल्द ही अवसाद का शिकार हो जाते हैं।*

*
👉🏿आकाश तत्व-*

*
🗣आकाश तत्व वाला व्यक्ति प्रबल विचार शक्ति का मालिक होता है। अध्यात्म, दर्शन शास्त्र व समाज सेवा में उसकी अधिक रुचि होती है।* *पारिवारिक दायित्व में उलझना उन्हें नापसंद होता है। भौतिकता से उसका लगाव शून्य व सामाजिक सोच उच्च बिंदु तक होती है।*
*
🗣तो कुल मिलाकर अगर देखा जाये तो फेस रीडिंग एक ऐसी कला है जो हमें सच्चे मित्र की भांति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिला सकती है। इस कला के अनुसार बस देखने मात्र से ही हम किसी भी व्यक्ति के पूरे व्यक्तित्व का आंकलन कर सकते हैं।*

*

*
🗣फेस रीडिंग विषय को और बारीकी से समझने के लिए चलिए हम बात करते हैं जाने माने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की।*

*
🗣ranbir-kapoor*

*रणबीर कपूर*
*फिल्म ऐक्टर*
*
👉🏿अगर इस अभिनेता को हम बारीकी से देखें तो उनके चेहरे का आकार अग्नि तत्व का है। ऐसा व्यक्ति राजसी प्रकृति का होता है। खुली जगह, पहाड़, ऊंचाई, रफ्तार व भव्यता ऐसे व्यक्ति को अधिक भाती है। महंगा जीवन स्तर व नेतृत्व शक्ति जैसे गुण इनमें जन्म काल से ही मौजूद होते हैं। ऐसे व्यक्ति को प्राय: क्रोध जल्द आ जाता है। किंतु रणबीर कपूर का चौड़ा माथा उन्हें अपनी पुरानी परंपराओं से जोड़े रखता है। वह पुरानी बातों को याद रख नई सोच को विविधता के साथ प्रस्तुत करते हैं।*
*फिल्म ऐक्टर*
*

*
🗣उनके बालों से उनका उत्साही, मेहनती, आशावादी, संतुलित व विवेकी व्यक्तित्व दिखता है। रणबीर कपूर के कमल नयन में शांति, स्वपन, रहस्य व जानने की उत्सुकता छिपी है। वह दूसरों की तारीफ करना भी अच्छे से जानते हैं। उनकी घनी भवे उनके स्वभाव में दृढ़ता व विविधता दर्शाती है। वह जो काम प्रारंभ करते उसे पूरी दृढ़ता से पूर्ण करते हैं। उनकी लंबी नाक उनके एक अच्छे मैनेजर होने की ओर संकेत करती है। वह दूसरों का मान रखने के साथ-साथ स्वमान की भी इच्छा रखते हैं। वह कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखते हैं। उनके पूरे जीवन में उनको परिवार का सहयोग अवश्य ही मिलेगा, उनके नाक की चौड़ाई यह दर्शाती है।*

*
🗣रणबीर कपूर के पतले होठ उन्हें मित व्ययी, मीठा व्यवहार, बुद्धिमत्ता व सही अवसर का सही लाभ उठाना दर्शाते हैं। उनके गुलाबी होंठ उनका संतुलित विनम्र व उच्च स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करता है। रणबीर के कान का आकार बड़ा व नम्र है। ऐसा व्यक्ति आभायुक्त व्यक्तित्व का मालिक होता है। अधिक सुनने की शक्ति, नई- नई खोज व ज्ञान को अर्जित करना व अच्छी याददाश्त का होना ऐसे व्यक्तियों के गुण हैं। रणबीर कपूर की कान की लौ काफी बड़ी है जो कि उनके उदार स्वभाव, सेवाभाव व बुद्धिमत्ता को दर्शाती है।*

*
🗣उनके दांत संतुलित हैं जो कि उनके शांत स्वभाव को दर्शाते हैं। किसी से उलझना उन्हें कदापि पसंद नहीं। उनके लंबी चौड़ी गर्दन उनके शारीरिक व मानसिक रूप से बलिष्ठता व मजबूती को दर्शाती है। वह एक दूरदर्शी, संतुलित व सौंदर्य प्रेमी व्यक्ति हैं। रणबीर कपूर एक न्याय प्रिय, उच्च नैतिक मूल्यों वाले व खुश मिजाज़ व्यक्ति है। ऐसा व्यक्ति जीवन में सफलता अवश्य पाता है। सब कुछ जान समझ कर भी शांति अपनाना उनमें छिपे गुण हैं। आत्मविश्लेषण कर आगे बढ़ने वाले व्यक्ति को कभी कोई हरा नहीं सकता। हम सब की शुभकामनाएं रणबीर के साथ हैं।*

*
🗣मोटे तौर पर किसी भी व्यक्ति का आंकलन उसके चेहरे से किया जा सकता है। यह विषय बहुत ही वृहद है। इसको एक लेख में बांधना गागर में सागर भरने के समान है। पूर्ण ज्ञान अर्जित कर हम अपने जीवन को आसान बनाकर विजयी भव का आशीष प्राप्त कर सकते हैं। इससे जीवन की राह आसान हो जाती हैं।*

Comments
Post a Comment