चन्द्रमा मन है, जल है, माता है, पिता से मिलने वाला लाभ है, खुशिया है, यात्रा का कारक है, औषधी का कारक है, वस्तु का संग्रह है, खुबसुरती है, कला है, ऐकाग्रता है | कुण्डली में यदि चन्द्रमा कमज़ोर हो तो जातक में एकाग्रता की कमी होती है, जातक लंबे समय तक टिक कर कोई काम कर नहीं सकता | जातक में चीज़ो को अच्छे तरीके से रखने की कला नहीं होती | जातक को संगीत, नृत्य और खेल कुद में रूचि नहीं होती | यदि कुण्डली में चन्द्रमा शत्रु ग्रहो शनि, शुक्र, बुध से प्रभावित हो तो जातक का मन अशांत रहता है, चन्द्रमा और शुक्र युति या द्रिश्टी सम्बन्ध होने के कारण जातक कम आयु में ही प्रेम सम्बन्ध की और आकर्षित हो जाता है जिसकी वझा से जातक के करीयर पर पढाई पर बुरा प्रभाव पडता है | चन्द्रमा और शनि युति या द्रिश्टी सम्बन्ध होने के कारण जातक को एकाग्रता की कमी का सामना करना पडता है, जातक का मन नकारात्मक विचारों से घिरा रहता है, समाज के साथ, दोस्तों के साथ घुल मिल नहीं सकता, वाहन चलाते वकत भी जातक में एकाग्रता की कमी होने के कारण वाहन से दुर्घटना होती है या फ़िर वाहन सुख मिलने में देरी होती है | यदी कुण्डली में चन्द्रमा राहु या केतु के साथ हो या द्रिश्टी में हो तो मातृ दोष होता है | ऐसे जातक को माता का सुख नही मिलता, माता को सेहत समस्या का सामना करना पडता है | जातक खुद भी नकारात्मक विचारों से घिरा रहता है, या फ़िर कभी कभी सुसाईड करने जैसे विचार भी आने लगते हैं | जातक जब भी किसी यात्रा पर जाता है तो उसका कोई ना कोई समान खो जाता है, यात्रा कभी भी सुखद नहीं रहती, हर बार किसी ना किसी कारण से यात्रा में कश्ट होता है | ऐसे जातक को पानी कम पीने की आदत होती है, जिसकी वजा से जातक को स्किन समस्या का भी सामना करना पडता है | शरीर में कैलशियम की कमी हो जाती है | जातक को तनाव में रहने के कारण आँखो पर चश्मा लग जाता है | जातक को अच्छे और बुरे का भेद पता नही लगता |
* ऐसे जातक को नमकीन चीज़े ज़्यादा खाने की आदत होती है | दूध और दूध से बनी चीज़ो का सेवन जातक कम करता है | जातक को माता, मौसी, मामी का सुख नही मिलता या फ़िर उनके वहा आना जाना बहुत कम होता है | और जातक समाज और दोस्तों से ना घुल मिल कर, मोबाइल, कंपियुटर, टीवी और इन्ट्रनैट पर ज़्यादा समय व्यतीत करता है | जातक का स्वभाव चिडचिडा रहता है | और जातक खुल कर कभी भी हंसता नहीं है | जातक असल दुनिया से दूर अपनी ही कल्पना की दुनिया में रहता है और अकेला रहना पसंद करने लगता है | जैसे जैसे जातक बडा होता है उसके चेहरे की स्किन डल होने लगती है, चेहरे का निखार खोने लगता है |
Comments
Post a Comment