RRB Group D Vacancy 2019: अभी आरआरबी ने ग्रुप डी वेकन्सी की एक भर्ती प्रक्रिया खत्म नहीं की है और दूसरी भर्ती प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो रही है। इस बार करीब 1 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी और इसके लिए आवेदन कल से भरे जा सकते हैं।
फिलहाल RRB Group D Recruitment 2019 के तहत 1 लाख पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई है लेकिन असल रिक्तियों की जानकारी कल विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद ही पता चलेगा। इन पदों के लिए न्यूनतम एजुकेशन क्वालिफिकेशन दसवीं पास होगी। हालांकि पदों के मुताबिक क्वालिफिकेशन की जरूरत भी बदल सकती है।
अभी RRB Group D Recruitment 2018 की भर्ती प्रक्रिया चल रही है लिखित एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद अब फिजिकल टेस्ट 25 मार्च से शुरू होंगे और इसके लिए ऐडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं। लेवन वन पदों के साथ आरआरबी इस बार RRB NTPC Recruitment 2019 का भी आयोजन कर रहा है यह भर्तियां करीब 3 सालों बाद हो रही है। इससे पहले रेलवे रिक्रूमेंट बोर्ड ने 2015 में एनटीपीसी की भर्तियां निकाली थीं।
RRB NTPC पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कल RRB Level 1 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
Comments
Post a Comment